Dark Mode
  • Tuesday, 19 August 2025
79वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हम हैं भारतवासी' देशभक्ति गीत से मनाएं देश की आज़ादी का महोत्सव

79वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हम हैं भारतवासी' देशभक्ति गीत से मनाएं देश की आज़ादी का महोत्सव

79वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'हम हैं भारतवासी' देशभक्ति गीत से मनाएं देश की आज़ादी का महोत्सव

इस साल भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह दिन हमें गर्व कराता है और सिखाता है कि इस आजादी को आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना है। जब देशभक्ति से भरे गीत बजते हैं, तो हर भारतीय का दिल देश के लिए जोश से भर उठता है। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत "हम हैं भारतवासी" 10 अगस्त 2025 को जारी किया गया, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हो रहा है। इस देशभक्ति गीत को अमेरिका में बसे भारतीय मूल के लेखक और गीतकार अशोक गुप्ता ने लिखा है। यह गीत भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और चंद्रयान मिशन को समर्पित किया गया है। यह गीत न केवल देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देती है यह गीत न केवल चंद्रयान मिशन की सफलता में योगदान देने वाले भारतीय वैज्ञानिकों को समर्पित है, बल्कि देश के प्रति सम्मान और गर्व की भावना भी व्यक्त करता है। अशोक गुप्ता के अनुसार, यह उनकी मातृभूमि के लिए प्रेम का प्रतीक है। और उम्मीद है कि यह हर भारतवासी के दिल को छुएगा।”

 

2025 का स्वतंत्रता दिवस क्यों है खास?

साल 2025 का स्वतंत्रता दिवस इस नज़र से भी खास है क्योंकि इस साल देश अपनी आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। जो कि आजादी का 78 साल पूरे होने का प्रतीक होगा। हर साल स्वतंत्रता दिवस की कोई न कोई थीम जरूर होती है। पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' थी। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का आयोजन "विकसित भारत" की थीम पर होगा। साथ ही, राजधानी के विभिन्न इलाकों से चुने गए 50 उत्कृष्ट स्वच्छता कर्मियों को कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बुलाने का फैसला किया गया है। प्रत्येक ज़ोनल कार्यालय से पाँच नाम चुने गए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष होंगे। उनके जीवनसाथी भी इस अवसर में शामिल हो सकेंगे। इस बार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी को गार्ड आफ ऑनर देने से होगी। फिर लाल किले की प्राचीन से तिरंगे के ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे, जिसमें वह पिछले साल की उपलब्धियां और आने वाले लक्ष्यों पर बात करेंगे। भाषण समाप्त होने के बाद फिर से राष्ट्रगान होगा।

 

15 अगस्त को कब से चलेगी दिल्ली मेट्रो?

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में खास तैयारी चल रही है। इस बीच डीएमआरसी ने मेट्रो के परिचालन के लिए नई टाइमिंग जारी की है। डीएमआरसी ने जानकारी दी है कि स्वतंत्रता दिवस पर यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। सुबह 6 बजे तक सभी मेट्रो लाइनों पर ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद टाइमिंग नियमित समय-सारणी के मुताबिक ही रहेंगी। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। क्योंकि ये तीनों ही स्टेशन समारोह स्थल के सबसे नजदीक हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!