Dark Mode
  • Tuesday, 23 June 2026
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा 6 की मौत एक गंभीर

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा 6 की मौत एक गंभीर

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सुरीर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन 88 के समीप सुबह करीब 2:45 बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी बस दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद की ओर जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने लघुशंका के लिए बस रोकने का आग्रह किया जिसके बाद चालक ने एक्सप्रेसवे के किनारे बस खड़ी कर दी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!