Dark Mode
  • Tuesday, 22 October 2024
कर्ज में डूबे श्रीलंका को अदाणी का सहारा, पवन ऊर्जा परियोजनाओं पर हो रहा करोड़ों का निवेश

कर्ज में डूबे श्रीलंका को अदाणी का सहारा, पवन ऊर्जा परियोजनाओं पर हो रहा करोड़ों का निवेश

नई दिल्ली। आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका ने दिवालिएपन की घोषणा कर दी है, जिसके बाद वहां महंगाई तेजी से बढ़ी है। इसी बीच वहां की स्थिती को सुधारने के लिए अदाणी ग्रुप श्रीलंका में एक बड़ा निवेश करने जा रही है। श्रीलंका ने अपने पहले बड़े विदेशी निवेश की घोषणा की, जिसमें अदाणी ग्रुप द्वारा 442 मिलियन डॉलर (लगभग 36 अरब रुपये) की पवन ऊर्जा परियोजना (Wind Power Project) को मंजूरी दी गई है।

इस परियोजना के अलावा अदाणी ग्रुप श्रीलंका के सबसे बड़े बंदरगाह पर 700 मिलियन डॉलर के पोर्ट टर्मिनल प्रोजेट पर भी काम कर रही है। इसे भारत के तरफ से चीन के बढ़ते प्रभाव के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अदाणी ग्रुप श्रीलंका में अपने दो दो विंड फार्म को स्थापित करेगी और दोनों फार्म 2025 तक राष्ट्रीय ग्रिड को बिजली की आपूर्ति करेंगे। श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने कहा कि पवन ऊर्जा परियोजना को अंतिम रूप देने के लिए उन्होंने बुधवार को कोलंबो में अदाणी के अधिकारियों से मुलाकात की। उनके मुताबिक, दिसंबर 2024 तक बिजली संयंत्रों को कमीशन किया जाएगा।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!