अदानी फिसलते रहे, अंबानी ने लगाई छलांग
मुकेश अंबानी दुनिया में 8वें नंबर के अमीर बने
नई दिल्ली । अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट से अदानी समूह के शेयरों में गिरावट दौर शुरू हो गया। अदानी समूह की कंपनियों का मार्केट कैप 125 अरब डॉलर तक गिर गया। वहीं दूसरी ओर रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दुनिया के अमीरों के लिस्ट में ऊंची छलांग लगा दी है। मुकेश अंबानी आठवें सबसे अमीर बन गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी 12वें नंबर से बढ़कर 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वो अकेले भारतीय हैं, जो फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हैं। मुकेश अंबानी ने गुरुवार को बिलेनियर लिस्ट में 9वें नंबर से 8वें नंबर पर छलागं लगाई है। मुकेश अंबानी अमीरों की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 85.5 अरब डॉलर के साथ मुकेश अंबानी लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।
वहीं हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अदानी की संपत्ति लगातार गिरती जा रही है। गौतम अदानी कभी 130 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे, लेकिन उनकी दौलत लगातार गिरती जा रही है। गौतम अदानी की दौलत 130 अरब डॉलर से गिरकर 52 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इस गिरावट के साथ ही गौतम अदानी गिरकर 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
अब गौतम अदानी और मुकेश अंबानी के बीच दौलत की खाई बढ़ती जा रही है। कभी गौतम अदानी मुकेश अंबानी से इस लिस्ट में बहुत आगे थे, लेकिन अब पासा पलट गया है। गौतम अदानी की संपत्ति मुकेश अंबानी से 33 अरब डॉलर कम हो गई है। गौतरलब है कि हिंडेनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद से अदानी समूह को बड़ा झटका लगा है। अदानी समूह की कंपनियों का मार्केट कैप 125 अरब डॉलर तक गिर गया। हालांकि, अदानी के शेयरों में तेजी लौट रही है।
News Editor
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!