Dark Mode
  • Tuesday, 28 July 2026
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 40 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 40 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) में कार्यरत 40 से अधिक डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम से दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और अन्य जरूरी स्वास्थ्य संसाधनों की खरीद और आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा। साथ ही, अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों तक आवश्यक सामग्री समय पर पहुंचाने में भी मदद मिलेगी, जिससे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!