Dark Mode
  • Tuesday, 03 March 2026
जून में भारत दौरे पर आयेगी अफगानिस्तान टीम, बीसीसीआई ने जारी किया कार्यक्रम 

जून में भारत दौरे पर आयेगी अफगानिस्तान टीम, बीसीसीआई ने जारी किया कार्यक्रम 

एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय खेलेगी

मुम्बई (ईएमएस)। अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम जून में भारत दौरे पर जाएगी। अफगान टीम अपने इस दौरे में एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगान टीम के इस भारत दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अफगानिस्तान टीम अपना एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ में खेलेगी। इसके बाद तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज होगी। बीसीसीआई के अनुसार टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून, 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। वहीं एकदिवसीय सीरीज 14 जून, 2026 को धर्मशाला में शुरू होगी, जिसके बाद के मैच लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगेगे। सभी एकदिवीसय  मैच दोपहर 1:30 बजे शुय होंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!