Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
अगरकर ने बताया शुभमन, जितेश के बाहर होने का कारण

अगरकर ने बताया शुभमन, जितेश के बाहर होने का कारण

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) चयनसमिति ने आगामी टी20 विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी। इस टीम में कुछ खिलाड़िेयों को हाल में खराब प्रदर्शन के बाद भी जगह मिली है जबकि कुछ को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी जगह नहीं मिली है। रिंकू सिंह का टीम में चयन और अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाने पर भी सवाल उठे हैं। सबसे हैरानी की बात ईशान किशन का चयन है। वहीं लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी जितेश शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने उपकप्तान शुभमन गिल को बाहर किये जाने पर कहा कि यह फैसला टीम संयोजन को ध्यान रखते हुए लिया गया है। टॉप में अगर आपके पास विकेट कीपर हो तो आप निचले क्रम तक अन्य बल्लेबाजों को अवसर दे सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!