गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए एजेंसियों ने बदला समय
गैस संकट के बीच एजेंसियों ने सिलिंडर बुकिंग का समय सीमित कर दिया है। अब फोन से बुकिंग केवल सुबह 5–7 बजे और रात 8–12 बजे तक ही हो सकेगी, जिससे हजारों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। सुबह 7 से रात 8 बजे तक करीब 13 घंटे बुकिंग बंद रहेगी। बुकिंग भी सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं की होगी, जिन्हें पिछले सिलिंडर की डिलीवरी लिए 25 दिन से अधिक हो चुके हैं।
बुकिंग नहीं होने के कारण उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी से गोदाम तक दौड़ रहे हैं। उन्हें गैस नहीं मिल रही हैं। बुधवार को हजारों उपभोक्ता बुकिंग नहीं होने पर एजेंसी और गोदाम पर सिलिंडर के लिए भटकते नजर आए। ऐसे में अब समय निर्धारित किए जाने से परेशानी और बढ़ सकती है। घर में गैस नहीं होने से लोग चाय, नाश्ता से लेकर सुबह और रात का खाना बनाने के लिए परेशान हैं।
IOC जिला नोडल अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। गोदाम भरे हुए हैं। लोग अनावश्यक बुकिंग करा रहे हैं। इसके कारण सर्वर प्रभावित हो रहा है। इससे सिलिंडर आपूर्ति में भी दिक्कत आ रही है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक या समय से पहले बुकिंग कराने से बचें, ताकि सभी लोगों तक गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुचारु रूप से हो सके।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!