अपने प्रोडक्शन हाउस में आलिया देंगी आउटसाइडर्स को मौका
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए आउटसाइडर्स को मौका देंगी। अभिनेत्री के इस बयान को इंडस्ट्री में नई सोच और बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, आलिया भट्ट अपनी नई प्रोडक्शन फिल्म ‘डोंट बी शाई’ के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं, जो अमेजन प्राइम विडियो के एक बड़े कार्यक्रम के दौरान पेश की गई। इस इवेंट में कई अन्य प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा की गई, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान आलिया और फिल्ममेकर करण जौहर के बीच हुई बातचीत ने खींचा। इवेंट के दौरान करण जौहर ने मजाकिया अंदाज में आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह अब एक समझदार और अनुभवी प्रोड्यूसर बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आलिया के जवाब उनके सवालों से काफी अलग और परिपक्व होते हैं। इस पर आलिया ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि एक्टर्स को लॉन्च करने का एक तरीका होता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!