Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
फर्जी बैंक गारंटी के मामले में अंबानी ग्रुप के सीएफओ अशोक पाल गिरफ्तार

फर्जी बैंक गारंटी के मामले में अंबानी ग्रुप के सीएफओ अशोक पाल गिरफ्तार

नई दिल्ली,। फर्जी बैंक गारंटी के मामले में अंबानी ग्रुप के सीएफओ अशोक पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पाल की गिरफ्तारी 68.2 करोड़ रुपए के फर्जी बैंक गारंटी के मामले में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, अशोक को गुरुवार रात को दिल्ली के उनके दफ्तर से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।
अशोक पाल की गिरफ्तारी अनिल अंबानी के बिजनेस एम्पायर के लिए एक और झटका साबित हो सकता है, जो पहले से ही कई वित्तीय और कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहा है। दरअसल, फर्जी बैंक गारंटी बनाने और इस्तेमाल करने को लेकर है। एक ओडिशा की कंपनी बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड 8 फीसदी कमीशन लेकर फर्जी बैंक गारंटी बना रही थी। यह कंपनी सिर्फ कागजों में मौजूद है और इसका कोई असली काम-धंधा नहीं है। इस घोटाले में लोगों ने बहुत चालाकी दिखाई। उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नकली ईमेल पते बनाए। असली बैंक का ईमेल मिलता-जुलता बनाया। इससे लगता था जैसे यह एसबीआई से आया हुआ असली ईमेल है। रिलायंस की कंपनियों की तरफ से 68.2 करोड़ रुपए की फर्जी गारंटी सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को दी गई थी। अशोक पाल को ईडी के दिल्ली दफ्तर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। ईडी यह जांच रहा है कि क्या वह इस फर्जी गारंटी के बारे में जानता था या इसे भेजने में उसकी भूमिका थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!