Dark Mode
  • Monday, 02 February 2026
बॉर्डर 2 देखने का अमीषा पटेल को बेसब्री है इंतजार

बॉर्डर 2 देखने का अमीषा पटेल को बेसब्री है इंतजार

मुंबई। हाल ही में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बॉर्डर 2 को लेकर अपनी खुशी और उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और खास तौर पर तारा सिंह जैसे आइकॉनिक किरदार की झलक देखकर उन्हें काफी रोमांच महसूस हो रहा है। अमीषा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी समेत सभी कलाकारों ने शानदार काम किया होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह फिल्म और उसके गानों को बड़े पर्दे पर महसूस करने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। फिल्म की तुलना को लेकर अमीषा पटेल ने साफ राय रखी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक बॉर्डर 2 नहीं देखी है, लेकिन 1997 की बॉर्डर जरूर देखी है। इसके बावजूद जिस तरह से दर्शक इस नई फिल्म को पसंद कर रहे हैं, उससे साफ है कि पूरी टीम ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने ‘गदर’ और ‘गदर 2’ का उदाहरण देते हुए कहा कि शुरुआत में दोनों फिल्मों की तुलना हुई थी, लेकिन ‘गदर 2’ की सफलता के बाद सभी ने माना कि वह अपने आप में एक अलग और शानदार फिल्म है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!