Dark Mode
  • Friday, 21 August 2026
‘तस्करी’ में नजर आएंगे अमृता और इमरान

‘तस्करी’ में नजर आएंगे अमृता और इमरान

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और निर्माता नीरज पांडे अपनी नई वेब सीरीज ‘तस्करी’ लेकर आ रहे हैं, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री अमृता खानविलकर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज को लेकर अमृता खानविलकर खासा उत्साहित हैं और उन्होंने इसके शूटिंग अनुभव को अपने करियर के सबसे यादगार पलों में से एक बताया है। अमृता के अनुसार नीरज पांडे के साथ काम करना हमेशा एक सीखने वाला अनुभव होता है, क्योंकि वह अपनी कहानियों में वास्तविकता और बारीकियों पर खास ध्यान देते हैं। ‘तस्करी’ की कहानी और इसकी प्रस्तुति भी उसी सोच को आगे बढ़ाती है, जिसमें बनावटीपन की जगह सच्चाई को प्राथमिकता दी गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!