Dark Mode
  • Friday, 07 August 2026
रूस के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर की हत्या की कोशिश

रूस के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर की हत्या की कोशिश

शूटर ने अपार्टमेंट बिल्डिंग के भीतर मारी गोली
मॉस्को। रूस के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को शुक्रवार को मॉस्को में गोली मार दी गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. यह जानकारी सरकारी मीडिया ने जांच एजेंसियों के हवाले से दी है. लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव रूस के रक्षा मंत्रालय के जनरल स्टाफ के मुख्य निदेशालय के डिप्टी चीफ हैं यानी डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर. यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब हाल के महीनों में कई वरिष्ठ रूसी सैन्य अधिकारियों की हत्या हो चुकी है, जिनके लिए रूस यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराता रहा है. जांच कमेटी की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को मॉस्को के उत्तर-पश्चिमी इलाके में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के भीतर अज्ञात हमलावर ने कई गोलियां मारीं. घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पेट्रेंको ने यह नहीं बताया कि इस हमले के पीछे कौन हो सकता है. व्लादिमीर अलेक्सेयेव साल 2011 से रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी में फस्र्ट डिप्टी हेड के तौर पर तैनात हैं.

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!