Dark Mode
  • Wednesday, 08 April 2026
अर्जुन तेंदुलकर ने किया वह कारनामा, जो सचिन तेंदुलकर टी20 में कभी नहीं कर पाए

अर्जुन तेंदुलकर ने किया वह कारनामा, जो सचिन तेंदुलकर टी20 में कभी नहीं कर पाए

नई दिल्ली। क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में ऐसा कमाल कर दिखाया है, जो उनके पिता भले ही क्रिकेट के भगवान माने जाते हों, लेकिन अपने टी20 करियर में कभी नहीं कर सके। मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल खेल चुके अर्जुन को आगामी मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने ट्रेड कर लिया है। फिलहाल वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गोवा की ओर से खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन कर चर्चा में छाए हुए हैं। 26 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर इस बार टूर्नामेंट में गोवा के लिए ओपनर की नई जिम्मेदारी निभा रहे हैं और साथ ही पारी की शुरुआत नई गेंद के साथ गेंदबाजी से भी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए और बल्लेबाजी में 10 गेंदों पर 16 रन भी जोड़े। मौजूदा सीज़न में अब तक उनके प्रदर्शन में पांच मैचों में 70 रन और आठ विकेट शामिल हैं, जो उनकी ऑलराउंड क्षमता को साबित करने के लिए पर्याप्त हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!