Dark Mode
  • Wednesday, 18 March 2026
एटली का फिल्म बनाने का तरीका काफी प्रभावशाली

एटली का फिल्म बनाने का तरीका काफी प्रभावशाली

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विजय सेतुपति ने एटली के निर्देशन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें फिल्म बनाने का उनका तरीका काफी प्रभावशाली लगता है। उन्होंने बताया कि एटली को अच्छी तरह पता होता है कि किसी सीन या शॉट को किस तरह प्रस्तुत करना है और किस जगह उसे खास बनाना है। सेतुपति के अनुसार, निर्देशक अपने हर सीन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त रहते हैं और यही आत्मविश्वास उनके काम को अलग बनाता है। विजय सेतुपति ने कहा कि उन्हें एटली के साथ काम करना इसलिए भी अच्छा लगा क्योंकि वह अपने विजन को लेकर स्पष्ट रहते हैं और कलाकारों को भी उसी दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!