Dark Mode
  • Saturday, 20 December 2025
60 मुस्लिम सीटों पर भाजपा का फोकस

60 मुस्लिम सीटों पर भाजपा का फोकस

मुस्लिम वोट बांटने और मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने पर मंथन


नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के पूर्वमुस्लिम मतदाताओं को लेकर मंथन कर रही है।भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा ने 60 लोकसभा सीटों को चिन्हित किया है। जहां पर अल्पसंख्यकों की आबादी 30 फ़ीसदी से ज्यादा है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिमों ईसाइयों और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर बल दिया था।उसके बाद से 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव ला सकती है।

सूत्रों का कहना हैकि कुछ ऐसे मुसलमानजो भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से जुड़े हुए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उनको टिकट दे सकती है।वहीं कुछ सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं के वोटों में बंटवारे कराने के लिए किन राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को चुनाव में खड़ा किया जाना है। इसके बारे में भी प्रत्येक लोकसभा सीट के आधार परविचार होना शुरू हो गया है।

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसी किस्म का कोई रिस्क लेने तैयार नहीं है।मार्च और अप्रैल 2023 में स्कूटर यात्रा और स्नेह यात्रा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी कर रही है।नई रणनीति में अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!