Dark Mode
  • Saturday, 15 August 2026
अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस पर आगबबूला हुई भाजपा, भारत के लोकतंत्र में दखल देने की कोशिश

अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस पर आगबबूला हुई भाजपा, भारत के लोकतंत्र में दखल देने की कोशिश

कांग्रेस ने भी सोरोस को लगा दी लताड़


नई दिल्ली । अडानी-हिंडनबर्ग मामला इनदिनों काफी चर्चा में है। विपक्ष लगातार अडानी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हावी है। इस बीच शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने प्रेसवार्ता कर अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि भारत की लोकतंत्र में दखल देने की कोशिश हो रही है। एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में जॉर्ज सोरोस हैं, उन्होंने घोषणा की हैं कि वे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करुंगा। सोरोस ने कहा है कि वे पीएम मोदी को अपने वार का मुख्य बिन्दु बनाएंगे।

केंद्रीय मंत्री इरानी ने कहा कि आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते मैं यह आह्वान करना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में हैं, एक व्यक्ति जिनका नाम है जॉर्ज सोरोस। उन्होंने ऐलान किया है कि वहां हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करुंगा। ईरानी ने कहा कि उन्होंने ऐलान किया है कि वहां प्रधानमंत्री मोदी को अपने वार का मुख्य बिंदु बनाएंगे।

उन्होंने ऐलान किया है कि वहां हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिंदुस्तान नहीं बल्कि उनके हितों का संरक्षण करेगी। ईरानी ने कहा कि सोरोस का यह ऐलान कि वहां हिंदुस्तान में मोदी को झुका देने वाले हैं। हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करुंगा, उसका मुंहतोड़ जवाब हर हिंदुस्तानी को देना चाहिए।

सोरोस से सवाल कर स्मृति इरानी ने पूछा कि आज सोरोस को हम एकसुर में यह जवाब दें कि लोकतांत्रिक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार और हमारे प्रधानमंत्री इसतरह के गलत इरादों के सामने सिर नहीं झुकाएंगे। हमने विदेशी ताकतों को पहले भी हराया है, आगे भी हराएंगे।

कांग्रेस ने भी सोरोस पर साधा निशाना
देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी सोरोस के बयान पर उन्हें लताड़ लगा दी है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि पीएम से जुड़ा अडानी घोटाला भारत में लोकतांत्रिक पुनरुत्थान शुरू करता है या नहीं, यह पूरी तरह कांग्रेस, विपक्ष व हमारी चुनाव प्रक्रिया पर निर्भर है। इसका सोरोस से कोई लेना-देना नहीं है। हमारी नेहरूवादी विरासत सुनिश्चित करती है कि उन जैसे लोग हमारे चुनाव परिणाम तय नहीं कर सकते।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!