Dark Mode
  • Saturday, 11 April 2026
पाचन तंत्र को सक्रिय करते हैं केला और काली मिर्च

पाचन तंत्र को सक्रिय करते हैं केला और काली मिर्च

नई दिल्ली। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट या भोजन के बाद केले के साथ थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर लेने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। दोनों का मेल न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत और दिमाग को तेज भी बनाता है। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि केला फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जबकि काली मिर्च में मौजूद पाइपेरिन तत्व शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण की क्षमता को बढ़ाता है। जब ये दोनों साथ खाए जाते हैं, तो यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और कब्ज, गैस या पेट फूलने जैसी आम परेशानियों को दूर करता है। केला प्राकृतिक शुगर जैसे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का अच्छा स्रोत है, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!