Dark Mode
  • Saturday, 21 March 2026
फिल्मों में आने से पहले टीवी की जानी-मानी शख्सियत थीं अमृता अरोड़ा

फिल्मों में आने से पहले टीवी की जानी-मानी शख्सियत थीं अमृता अरोड़ा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा भले ही आज फिल्मों से दूर हों लेकिन शोबिज की चमक में उनका नाम अब भी उतनी ही गर्मजोशी से लिया जाता है। अपना जन्मदिन मना रहीं अमृता का फिल्मी सफर लंबा भले न रहा हो लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान जरूर बनाई। 31 जनवरी 1978 को मुंबई में जन्मीं अमृता मलयाली कैथोलिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिल्मों में कदम रखने से पहले वे टीवी की जानी-मानी शख्सियत थीं। मात्र 17 साल की उम्र में ही उन्होंने एमटीवी के लोकप्रिय शोज ‘हाउसफुल’ और ‘चिल आउट’ को होस्ट किया और बतौर वीजे खूब लोकप्रियता हासिल की।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!