Dark Mode
  • Thursday, 09 July 2026
अकेले रहना आत्मविश्वास की पहचान है

अकेले रहना आत्मविश्वास की पहचान है

मुंबई। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट साझा कर अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने अकेले रहने को लेकर अपनी सोच जाहिर की है। अभिनेत्री ने कहा कि अकेले रहना किसी कमजोरी का संकेत नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और मानसिक मजबूती की पहचान है। उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और प्रशंसक लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
रिद्धि डोगरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाल रंग की साड़ी में एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक कैफे में अकेले बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लंबा संदेश लिखते हुए कहा कि जब इंसान अकेले कैफे में जाकर खाना खाने, अकेले फिल्म देखने या खुद के साथ समय बिताने से डरना छोड़ देता है, तब समाज उसे अलग नजर से देखने लगता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!