Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
बिग बॉस 19 : मालती चाहर के एंट्री के साथ ही हंगामा शुरू

बिग बॉस 19 : मालती चाहर के एंट्री के साथ ही हंगामा शुरू

मुंबई। बिग बॉस 19 के घर में मालती चाहर के एंट्री के साथ ही हंगामा शुरू हो गया है। पहले मालती ने तान्या मित्तल की पोल खोली और उन्हें पूल में धक्का दिया, वहीं अब वह घर के अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ भी भिड़ रही हैं। गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद और नेहल के साथ किचन में उनका तकरार देखने को मिला, जिसे कलर्स टीवी ने नए प्रोमो में दिखाया। प्रोमो के अनुसार, मालती को रोटी बनाने का काम सौंपा गया, लेकिन वह इसे अकेले करने में असमर्थ दिखाई दीं। उन्होंने किचन में छोटी-छोटी रोटियाँ बनाते हुए मदद के लिए अन्य सदस्यों को बुलाया, लेकिन कुनिका ने कहा कि यह काम उन्हें अकेले करना होगा।
गौरव ने रोटियों के साइज बड़ा रखने की सलाह दी, तो मालती ने जवाब देते हुए कहा, “आपको बोलने की जरूरत नहीं, हम कर लेंगे या आप खुद आकर लो।” इस बीच मालती ने नीलम, अमाल और जीशान को बताया कि जो भी उन्हें रोटी बनाने में मदद कर रहा है, वह उनका एक-एक करके जवाब दे रही हैं और कुछ को डायन तक कह दिया। अमाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “चलो अब जाकर एक अच्छा खिलाड़ी आया है।”
शो में तान्या मित्तल और मालती चाहर दोनों ही मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रही हैं। तान्या अमाल से कहती हैं कि वह घर में खेलने नहीं बल्कि बस दिन काटने आई हैं, वहीं मालती ने अशनूर कौर और नेहल की पोल खोली। उन्होंने नेहल को सेल्फिश और झूठा और अशनूर को जिद्दी और बदतमीज बताया। इस हफ्ते बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन भी होने वाला है और सलमान खान दो कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!