Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
दिल्ली शराब घोटाला केस में सीबीआई ने फिर कसा शिकंजा

दिल्ली शराब घोटाला केस में सीबीआई ने फिर कसा शिकंजा

नई दिल्ली । दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने एक और आरोपित को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई उसे आज कोर्ट में पेश करेगी। सीबीआई ने बताया कि हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचिबाबू गोरंटला को गिरफ्तार किया गया था आज अदालत में पेश किया जाएगा।

सीबीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट को दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और उसे लागू करने में कथित भूमिका और हैदराबाद स्थित थोक और खुदरा लाइसेंसधारियों और उनके लाभार्थी मालिकों को गलत लाभ पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तर किया गया है। बता दें कि एलजी ने दिल्ली के सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।

8 जुलाई 2021 को यह रिपोर्ट भेजी गई थी जिसमें पिछले साल लागू की गई आबकारी नीति पर सवाल उठाए गए थे। आबकारी नीति (2021-22) बनाने और उसे लागू करने में लापरवाही बरतने के साथ ही नियमों की अनदेखी और नीति को लागू करने में गंभीर चूक के आरोप हैं। बता दें कि इसी मामले से संबंधित छापेमारी दिल्ली सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर की जा चुकी है।

मनीष सिसोदिया पर भाजपा ने गंभीर आरोप लगाएं। वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने नेता का खूब बचाव किया। सीबीआई और ईडी दोनों की ही मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी हुई थी। हालांकि कोई ठोस सबूत नहीं मिले। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि निविदा को अंतिम रूप देने में अनियमितताएं और चुनिंदा विक्रेताओं को टेंडर के बाद लाभ पहुंचाना भी शामिल है। इसके अलावा यह आरोप लगाया गया कि शराब बेचने वालों की लाइसेंस फीस माफ करने से सरकार को 144 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!