Dark Mode
  • Saturday, 06 June 2026
जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन, परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ उठी आवाज

जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन, परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ उठी आवाज

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना पहला बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई गई।

यह विरोध नीट-यूजी पेपर लीक, सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी-जीडी जैसी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए।

अभिजीत दीपके ने समर्थकों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आंदोलन आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने लोगों से तिरंगा साथ लाने और पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान दिखाने का भी आग्रह किया। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!