Dark Mode
  • Thursday, 14 May 2026
रैन बसेरों की सुविधाओं पर सीएम रेखा गुप्ता सख्त

रैन बसेरों की सुविधाओं पर सीएम रेखा गुप्ता सख्त

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने शुक्रवार रात कश्मीरी गेट रैन बसेरे का दौरा कर बेघर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड डूसिब ने अपने अधिकारियों को चेताया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कभी भी किसी रैन बसेरे का निरीक्षण कर सकती हैं, अगर इस दौरान किसी भी तरह की कमी पाई गई तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) शहर में ढाई सौ के करीब रैन बसेरे चला रहा है। यहां बेघरों के लिए रहने के अलावाा भोजन का भी प्रबंध है। जिसमें सुबह को चाय दोपहर और शाम का खाना शामिल है। ठंड के समय में यहां पर सुविधाएं बढ़ा दी जाती हैं। सड़कों पर सो रहे बेघरों को भी रात के समय रैन बसेरों में लाया जाता है। डूसिब ने अपने रैन बसेरा संचालन से जुड़े अधिकारियों और और रैन बसेरा संचालक लोगों को स्पष्ट रूप से कहा है कि व्यवस्थाओं को बेहतर करके रखें। किसी तरीके की कोई लापरवाही या उदासीनता नहीं होनी चाहिए। सूत्राें की मानें तो सीएम का औचक निरीक्षण का यह क्रम जारी रहेगा। इसके पीछे का मकसद रैन बसेरों में व्यवस्थाओं को बेहतर रखा जाना है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!