Dark Mode
  • Friday, 05 June 2026
नोएडा में इंजीनियर की मौत पर CM योगी सख्त

नोएडा में इंजीनियर की मौत पर CM योगी सख्त

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार समेत डूबकर मौत हो गई... मृतक इंजीनियर युवराज मेहता की सोमवार को पोर्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है... रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि युवराज की मृत्यु का कारण दम घुटना बताया गया है... पोस्टमार्टम के अनुसार उनके फेफड़ों में करीब साढ़े तीन लीटर पानी भरा हुआ पाया गया, जिससे यह साबित होता है कि वह काफी देर तक पानी में डूबे रहे... जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक गई और दम घुटने की स्थिति पैदा हुई।

इसी दौरान शरीर पर अत्यधिक दबाव पड़ने से हार्ट फेलियर भी हुआ, जो मौत का तत्काल कारण बना... घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया है और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं... मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, जो पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी... इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम को पद से हटा दिया है... इसे प्रशासनिक जवाबदेही की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है... सीएम ने साफ निर्देश दिए हैं कि जांच में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी... नोएडा अथॉरिटी ने साफ किया है

कि कंस्ट्रक्शन साइट्स पर सुरक्षा नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों में सुरक्षा उपायों का दोबारा निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!