पराली निगरानी में बदलाव, अब जले क्षेत्रफल का भी होगा आकलन
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग पराली जलाने की निगरानी को और प्रभावी बनाने की तैयारी कर रहा है। अब सिर्फ आग लगने की घटनाओं की संख्या दर्ज करने के बजाय यह भी पता लगाया जाएगा कि कितने क्षेत्र में पराली जली। इसके लिए ‘बर्न्ट एरिया’ का वैज्ञानिक तरीके से आकलन करने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे पराली जलने की वास्तविक स्थिति समझने में मदद मिलेगी। हालिया अध्ययनों में भी केवल सैटेलाइट से घटनाओं की गिनती को पर्याप्त नहीं माना गया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!