Dark Mode
  • Wednesday, 08 April 2026
ब्रेंट क्रूड का भाव 85.87 डॉलर प्रति बैरल

ब्रेंट क्रूड का भाव 85.87 डॉलर प्रति बैरल

यूपी-बिहार से हरियाणा तक सस्‍ता हुआ तेल


नई दिल्‍ली । वै‎श्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतें पिछले 24 घंटे से स्थिर बनी हुई हैं, जिसका असर मंगलवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। मंगलवार को यूपी से बिहार और हरियाणा तक कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव नीचे आए हैं।

हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में मंगलवार को भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गाजियाबाद जिले में पेट्रोल के दाम 32 पैसे ‎गिरकर 96.26 रुपए लीटर हो गए, जबकि डीजल 30 पैसे सस्‍ता होकर 89.45 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 33 पैसे गिरा और 107.47 रुपए लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 313 पैसे टूटकर 94.25 रुपए लीटर पहुंच गया है।

हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 10 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.89 रुपए लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 10 पैसे गिरकर 89.76 रुपए पहुंच गया है। कच्‍चे तेल की कीमत में बीते 24 घंटे में बदलाव नहीं आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 85.87 डॉलर प्रति बैरल पर लगभग स्थिर बना हुआ है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी 79.25 डॉलर प्रति बैरल के साथ स्थिर है।

दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 रुपए और डीजल 89.45 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपए और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में पेट्रोल 107.47 रुपए और डीजल 94.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!