Dark Mode
  • Sunday, 03 May 2026
मिंग माफिया परिवार के 11 लोगों को चीन ने दी फांसी सरगना की ब्रिटेन में थी हवेली

मिंग माफिया परिवार के 11 लोगों को चीन ने दी फांसी सरगना की ब्रिटेन में थी हवेली

फर्जी रोमांस, क्रिप्टोकरेंसी ठगी, ऑनलाइन स्कैम जैसे अपराधों में था शामिल
बीजिंग। चीन ने म्यांमार के कुख्यात मिंग माफिया परिवार के 11 लोगों को फांसी दे दी। यह वही गैंग है जो इंटरनेट पर फर्जी रोमांस, क्रिप्टोकरेंसी ठगी, ऑनलाइन स्कैम और इंसानी गुलामी जैसे संगीन अपराधों के लिए बदनाम था। इस गिरोह के सदस्य लोगों को पहले ऑनलाइन प्रेम जाल में फंसाते थे फिर उन्हें धोखाधड़ी, वेश्यावृत्ति और जबरन मजदूरी जैसे अवैध कामों में धकेल देते थे। चीन की कोर्ट ने इन सभी को सितंबर में मौत की सजा सुनाई थी और गुरुवार को सजा को अमलीजामा पहनाया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिंग परिवार के सदस्यों को हत्या, मारपीट, गैरकानूनी हिरासत, धोखाधड़ी और अवैध कैसीनो संचालन जैसे अपराधों के लिए दोषी पाया गया था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!