Dark Mode
  • Tuesday, 19 August 2025
चीन हमें आंखे दिखाकर जमीन पर कब्जा कर रहा फिर भी उसके साथ हो रहा व्यापार : केजरीवाल

चीन हमें आंखे दिखाकर जमीन पर कब्जा कर रहा फिर भी उसके साथ हो रहा व्यापार : केजरीवाल

नई दिल्ली । चीन को आड़े बनाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से केंद्र सरकार से चीन से व्यापार बंद करने की मांग की है। केजरीवाल ने कहा कि हमारी सीमाओं के ऊपर चीन कुछ सालों से आंखें दिखा रहा है। आज भी अखबार में छपा है कि चीन ने हमारे देश का कुछ हिस्सा कब्जा कर लिया है। हमारे सैनिक पूरी बहादुरी से बार्डर पर मुकाबला कर रहे हैं। दूसरी तरफ भारत सरकार का फर्ज बनता है कि हम उन सैनिकों का साथ दें।हम चीन का बहिष्कार करें और उसके साथ व्यापार बंद करें। लेकिन हो ये रहा है कि हम चीन से व्यापार लगातार बढ़ाते चले जा रहे हैं।


केजरीवाल ने कहा कि 50% व्यापार चीन के साथ हमने बढ़ा दिया। उसको हम और अमीर बनाते जा रहे हैं। और चीन उस पैसे से बड़े-बड़े हथियार तैयार कर रहा है। हम क्या खरीद रहे हैं चीन से जूते-चप्पल चश्मे गद्दे जैसी चीजें। क्या ये चीजें हमें खरीदने की ज़रूरत है। हमारे देश में भी ये सभी चीजें बन सकती हैं। हमारे यहां बनेंगी तो रोज़गार भी बढ़ेगा। करोड़ों युवाओं को रोज़गार मिलेगा और चीन को बड़ा सबक़ मिलेगा।

केजरीवाल ने उक्त बातें दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कही है। पिछले 5 साल में 12 लाख लोग भारत छोड़ कर चले गए। अपने देश के लोगों को बाहर भेजने के बजाय हमें ऐसा करना होगा कि बाहर जो भारत के लोग हैं वो देश के लिए कुछ ऐसा करें कि सब देश लौटे यहीं व्यापार करें। देश को आगे बढ़ाये। जनता सुप्रीम है जो जनता चाहेगी वहीं सरकार करेगी ।


एक राज्य ऐसा है जहां जनता की सरकार ने कानून पास किये।वहां एक आदमी उन सभी कानूनों को रोक रहा है। क्या ऐसा किसी को अधिकार होना चाहिए।किसी को कि वो जनता के कानून को रोके या किसी सरकार के काम को रोके। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो स्थिति है उसे देखकर लगता है कि हमारे जनतंत्र के ऊपर काला साया पड़ता जा रहा है। जनतंत्र का पालन नहीं किया जा रहा है। कोई राज्यों में ये हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में मंहगाई दर सबसे कम है।


सबसे सस्ती चीजें दिल्ली में हैं। बिजली-पानी मुफ़्त है। शानदार सरकारी स्कूल है और स्कूल में शिक्षा मुफ़्त है। अस्पताल में इलाज मुफ़्त है। राशन मुफ़्त है। तीर्थयात्रा और बसों में महिलाओं का सफ़र मुफ़्त है। इसलिये दिल्ली में मंहगाई दर सबसे कम है। पिछले 1 साल में कोई खाने पीने की चीजों के ऊपर जीएसटी लगा दिया गया और ये सभी चीजें महंगी हो गई हैं। मुझे उम्मीद है कि केन्द्र सरकार इन पर जीएसटी हटायेगी और देश की जनता को राहत देगी। जीएसटी को इतना जटिल बना दिया है कि कई व्यापारी परेशान है। लोग समझ नहीं पाते।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!