Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
चोपड़ा ने टी20 विश्वकप की अपनी पसंदीदा टीम में भी शुभमन को नहीं किया शामिल

चोपड़ा ने टी20 विश्वकप की अपनी पसंदीदा टीम में भी शुभमन को नहीं किया शामिल

श्रेयस को कप्तान बनाया
मुम्बई। पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप के लिए अपनी पसंदीदा टीम चुनी है। चोपड़ा की इस टीम में श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है पर अनुभवी बल्लेबाज शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले टी20 विश्वकप के लिए जो भारतीय टीम घोषित की गयी थी उसमें भी शुभमन को जगह नहीं मिली थी। वहीं अब चोपड़ा ने उन 15 खिलाड़ियों को शामिल किया, जो विश्व के लिए चुने जाने के दावेदार थे, पर उन्हें जगह नहीं मिली थी। दोनो ही टीमों में जगह नहीं मिलने से साफ है कि अभी शुभमन को शीर्ष टॉप-30 टी20 खिलाड़ियों में भी जगह नहीं मिली है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!