Dark Mode
  • Tuesday, 19 August 2025
दिल्ली को ठंड ने कहा अलविदा खुशनुमा होगा मौसम लेकिन पलूशन घोल सकता है हवा में जहर

दिल्ली को ठंड ने कहा अलविदा खुशनुमा होगा मौसम लेकिन पलूशन घोल सकता है हवा में जहर

नई दिल्ली । आमतौर पर जिस तरह का मौसम जनवरी के अंत तक बना हुआ था उसे देखते हुए इस बार सर्दियां कुछ जल्दी विदा हो गई हैं। अब सर्दियों की वापसी नहीं होगी। वसंत का खुशनुमा मौसम बना रहेगा। अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोपहर के समय गर्म कपड़ों के दिन अब चले गए हैं। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी।

स्काईमेट के महेश पलावत ने बताया कि जनवरी के अंत तक संभावना थी कि इस बार सर्दियां देर तक बनी रहेंगी लेकिन फरवरी का मौसम अचानक बदल रहा है। अभी 15 फरवरी तक तापमान 30 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। इस हफ्ते तापमान 27 डिग्री के आसपास जा सकता है।

हालांकि फरवरी के शुरुआती दिनों में यह असामान्य नहीं हैं लेकिन सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक तापमान चल रहा है। इससे इतर पलूशन के चलते दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो रही है। अगर ऐसा ही रहा तो ग्रैप का दूसरा चरण लागू करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 37 से 88 डिग्री तक रहा। राजधानी की दो जगहों पर तापमान 27 डिग्री के स्तर को पार कर गया है।

पीतमपुरा का अधिकतम तापमान 27.5 और सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का 27.7 डिग्री रहा। अब सोमवार रविवार की तुलना में काफी गर्म रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!