
दिल्ली में आप सरकार के शासन में भ्रष्टाचार अपने चरम पर कांग्रेस का सीएम केजरीवाल पर आरोप
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली का राजनीतिक पारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार उपराज्यपाल और बीजेपी पर हमलावर हो रहे हैं। वहीं बीजेपी और कांग्रेस के नेता भी आप के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर उनकी पोल खोलने में लगे हैं। कल विधानसभा में हुए एक दिलचस्प मामले में आप के ही विधायक ने पार्टी में हो रहे भ्रष्टाचार को सबके सामने लाकर बीजेपी और कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप को सही साबित कर दिया। दरअसल कल दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी से रिठाला के विधायक मोहिंदर गोयल ने 15 लाख रुपयों के नोटों की गड्डी को लहराते हुए दिखा रहे थे।
गोयल दिल्ली सरकार के अम्बेडकर अस्पताल में अनुबंध पर कर्मचारियों की बहाली के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत का खुलासा किया। साथ ही अपनी पार्टी में चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया। इसके बाद से विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी भी लगातार आप पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को आम आदमी पार्टी के ही विधायक द्वारा सामने लाया गया है।
अब इससे यह स्पष्ट हो चुका है कि आम आदमी पार्टी का खासा वर्ग मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की कार्यशैली से नाखुश है। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नाम पर सत्ता में आए केजरीवाल ने दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा किया था। वहीं उन्होंने आगे कहा कि अब तक केजरीवाल के 8 वर्षों के शासन काल में दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है।
इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने पर उन्होंने केजरीवाल को भी आड़े-हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में ठेके पर भर्ती में हुए भ्रष्टाचार का मामला सामने आया। वहीं आम आदमी पार्टी के रिठाला से विधायक मोहिन्दर गोयल द्वारा रिश्वत का 15 लाख की राशि विधानसभा में लहराते हुए दिखाया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और विधानसभा अध्यक्ष ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
इससे साबित होता है कि केजरीवाल सरकार बिना भ्रष्टाचार के नहीं चल सकती है। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल पर भी इस भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अम्बेडकर अस्पताल में नर्सिंग समेत अन्य पदों पर अनुबंधित कर्मचारियों की भर्ती के घोटाले की शिकायत हुई। साथ ही आम आदमी पार्टी के विधायक ने विधानसभा में शिकायत की इसके बावजूद मामले पर कोई कार्रवाई नहीं होने से साबित हो गया है कि सब कुछ मुख्यमंत्री की सह पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी खत्म करने का दावा करके सत्ता हासिल करने वाले केजरीवाल ने दिल्ली की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था को ही ठेकेदारी प्रथा पर निर्भर बना दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती घोटाला कोई नई बात नहीं है। इससे पूर्व शराब घोटाला अस्पताल में रख-रखाव व कोविड में दवाई घोटाला क्लास रूम निर्माण घोटाला शौचालय परिसर निर्माण घोटाला और डीटीसी बस खरीद और रखरखाव अनुबंध घोटाला हुआ। वहीं इसमें केजरीवाल के दोहरे चेहरे को दिल्लीवासी पहले ही देख चुके हैं।
उन्होंने कहा कि भारी भ्रष्टाचार के कारण केजरीवाल सरकार के स्वास्थ मंत्री पिछले 7 महीने से जेल में हैं। भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले रिठाला के विधायक ठेकेदारी प्रथा में 80 प्रतिशत स्टॉफ की पुनः नियुक्ति की बात करने की बजाय ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने के लिए आवाज उठा रहे हैं। पुराने कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी के रुप में नियुक्ति के लिए कांग्रेस की पुनरावृति में आवाज उठाएं।

News Editor
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!