Dark Mode
  • Saturday, 21 February 2026
सड़क चलती कार में आग लगने से दंपती की मौत, प्रसव पीड़ा के बाद महिला को अस्पताल ले जाते वक्त हुआ हादसा

सड़क चलती कार में आग लगने से दंपती की मौत, प्रसव पीड़ा के बाद महिला को अस्पताल ले जाते वक्त हुआ हादसा

कन्नूर । केरल के कन्नूर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सड़क चलते एक कार में अचानक आग लग गई। जिससे कार सवार पति-पत्नी की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई महिला गर्भवती थी।

साथ ही बताया जा रहा है कि, जिस वक्त यह हादसा हुआ कार में कुल 06 लोग सवार थे। लेकिन वक्त रहते 4 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, सभी कार की पिछली सीट पर बैठे हुए थे। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

कार में अचानक लगी आग
पीड़ितों की पहचान जिले के कुट्टीअत्तूर के रहने वाले प्रजीत (35) और उसकी पत्नी रीशा (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, प्रसव पीड़ा की शिकायत सभी महिला को लेकर अस्पताल जा रहे थे। तभी अचानक कार में आग लग गई।

चश्मदीदों के मुताबिक, दंपति को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वे असफल रहे। एक चश्मदीद ने कहा, ‘हम उस समय पूरी तरह से असहाय थे क्योंकि कार का आगे का हिस्सा तुरंत आग की चपेट में आ गया था। हम उन्हें बचाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाए क्योंकि हमें लग रहा था कि कार की तेल की टैंक में किसी भी समय विस्फोट हो सकता है।’

घटना को लेकर होगी जांच
घटना को लेकर फिलहाल पुलिस की ओर से अधिक जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही घटना के कारणों को लेकर जांच कराने की बात कही है।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!