Dark Mode
  • Saturday, 15 August 2026
ऑनलाइन कोचिंग का कॉपीराइटेड स्टडी मैटेरियल बेचने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

ऑनलाइन कोचिंग का कॉपीराइटेड स्टडी मैटेरियल बेचने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन कोचिंग संस्थानों का कॉपीराइटेड स्टडी मैटेरियल चोरी कर सोशल मीडिया पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज और वाई-फाई राउटर बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि आरोपी विशेष बॉट की मदद से हजारों शैक्षणिक वीडियो डाउनलोड कर बेचते थे। इस अवैध कारोबार से लाखों रुपये के लेनदेन के सबूत भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह अन्य कोचिंग संस्थानों का कंटेंट भी बेच रहा था। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!