
दिल्ली पुलिस ने अवैध रुप से रह रहे 5 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो राजधानी के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को सदर बाजार इलाके से जबकि बाकी तीन को बाहरी जिले से पकड़ा है। ये सभी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और इन्होंने फर्जी दस्तावेज भी बनवा रखे थे।
यहां बताते चलें कि इससे पहले फरवरी 2025 में नोएडा पुलिस ने आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से फर्जी दस्तावेज बरामद किए थे। थाना सेक्टर 39 की पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी और गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की थी। पकड़े गए नागरिकों के पास से छह फर्जी आधार कार्ड और एक फर्जी पैन कार्ड भी बरामद किया गया था।
बीएसएफ ने त्रिपुरा में दबोचे 15 बांग्लादेशी
बांग्लादेश से भारतीय सीमा में घुसपैठ की घटनाएं लगातार जारी हैं। 28 फरवरी को सीमा सुरक्षा बल ने त्रिपुरा में बांग्लादेश के 15 नागरिकों को पकड़ा। गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ ने दो अलग-अलग अभियानों में यह कार्रवाई की। पकड़े गए नागरिकों में सात बच्चे भी शामिल थे। इसके अलावा, तीन भारतीय दलालों को भी गिरफ्तार किया गया।
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, सीमावर्ती इलाकों में अभियान चलाकर बांग्लादेश के मौलवीबाजार, सुनामगंज, नेत्रकोना और बारिशाल जिलों के नागरिकों को पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को उनाकोटी जिले के कैलाशहर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से तीन पुरुष, तीन महिलाएं और सात बच्चों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस भी राजधानी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर नजर रख रही है और इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही है।

Sunil Singh
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!