Dark Mode
  • Tuesday, 04 November 2025
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अक्टूबर से विदेशी यात्रियों के लिए ई-आगमन कार्ड की सुविधा

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अक्टूबर से विदेशी यात्रियों के लिए ई-आगमन कार्ड की सुविधा

नई दिल्ली। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अक्टूबर से विदेशी यात्रियों के लिए ई-आगमन कार्ड की सुविधा शुरू की जा रही है। ये सेवा शुरू होने से विदेशियों को बड़ी राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक इस नई व्यवस्था के तहत अब विदेशी यात्रियों को एयरपोर्ट पर कागजी फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। वे अपनी जानकारी ऑनलाइन वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से पहले से भर सकेंगे।
इस डिजिटल सुविधा से यात्रियों को कई फायदे होंगे। जैसे कि समय की बचत होगी। वहीं लंबी कतारों से राहत मिलेगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। आपको बता दें कि यह सुविधा पहले से ही थाईलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और मलेशिया के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को मिल रही है। अब भारत भी इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है, जिसका यात्रियों को काफी लाभ होगा।
यात्री अपनी जानकारी आगमन से 3 दिन पहले तक ऑनलाइन भर सकते हैं। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को आसान, तेज़ और पेपरलेस अनुभव देना है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!