दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी पन्नू के इशारे पर काम कर रहे दो स्लीपर सेल गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा संचालित एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो स्लीपर सेल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलजिंदर और रोहित उर्फ कीरथ के रूप में हुई है। इन दोनों ने 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह से ठीक पहले दिल्ली के दो अलग-अलग संवेदनशील स्थानों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखकर अशांति और दहशत फैलाने की कोशिश की थी। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि बलजिंदर दिल्ली में एम्बुलेंस चालक के रूप में काम करता था और इन दोनों को कनाडा में बैठे पन्नू के एक करीबी ने महज ₹2 लाख के लालच में इस देश विरोधी कृत्य के लिए तैयार किया था।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!