हार्दिक पांड्या को मुम्बई इंडियंस से रिलीज करने की मांग उठी
मुम्बई। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुम्बई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल में लगातार तीसरे सत्र में भी बेहद खराब रहा है और टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पायी है। ऐसे में पांड्या को टीम से रिलीज करने की मांग एक बार फिर तेज हो गयी है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही सत्र में खिताब जीता था और दूसरे सत्र में वह उपविजेता रही थी। जिसके बाद वह मुम्बई आये थे और रोहित शर्मा की जगह पर उन्हें कप्तान बनाया गया लेकिन टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम के प्रदर्शन के अलावा उनका स्वयं का प्रदर्शन भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा।
मुंबई इंडियंस पिछले तीन सत्र में केवल एक बार ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाई है, जबकि दो बार तालिका में सबसे नीचे रही है, जिसमें आईपीएल 2024 भी शामिल है। इसी वजह से अब पांड्या से सिर्फ कप्तानी छीनने की नहीं, बल्कि उन्हें टीम से ही रिलीज़ करने की मांग उठ रही है। इसी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी अपनी राय रखते हुए एक बड़ा सुझाव दिया है। हार्दिक को लेकर वॉन ने कहा, रिलीज़ कर दो। हालांकि, उन्होंने तुरंत एक और विकल्प सुझाया। उन्होंने कहा, उसे कैमरून ग्रीन से रिप्लेस कर दो। वॉन का यह सुझाव कई क्रिकेट जानकारों को काफी पसंद आ रहा है। पांड्या और ग्रीन दोनों एक ही तरह के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, ऐसे में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक ट्रेड डील की संभावना बन सकती है। इस संभावित अदला-बदली से दोनों ही टीमों को लाभ हो सकता है। इससे कोलकाता नाइट राइडर्स को हार्दिक पांड्या के रूप में एक नया और अनुभवी कप्तान मिल जाएगा, वहीं ग्रीन मुंबई इंडियंस के बॉलिंग और बैटिंग दोनों डिपार्टमेंट को मजबूती प्रदान करेंगे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!