Dark Mode
  • Wednesday, 10 June 2026
धोनी ने थाईलैंड में परिवार के साथ मनाया नये साल का जश्न

धोनी ने थाईलैंड में परिवार के साथ मनाया नये साल का जश्न

बैंकाक। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने नया साल का जश्न थाईलैंड में मनाया। इस दौरान पूरा परिवार उनके साथ था। इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया में आयी हैं। इसमें धोनी परिवार सहित नए साल का जश्न मनाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में धोनी की बेटी जीवा भी उनके साथ है। जीवा को देखकर प्रशंसक बेहद खुश दिखे।
साक्षी ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं। उसमें वह थाईलैंड के फुकेट शहर में दिख रहे हैं। इसमें धोनी का पूरा परिवार जश्न मनाता दिख रहा है। उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अब केवल आईपीएल ही खेलते हैं। उसमें भी उनका अंतिम सत्र नजर आ रहा है। हर आईपीएल के बाद उनके संन्यास की अटकलें जोर पकड़ने लगती हैं। धोनी ने आईपीएल के लिए काफी अभ्यास भी किया है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में उनकी तैयारी के बहुत सारे वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया में आये थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!