Dark Mode
  • Sunday, 28 June 2026
फतेहाबाद अस्पताल में अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों में विवाद

फतेहाबाद अस्पताल में अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों में विवाद

हरियाणा के फतेहाबाद में महिला गुरदीप कौर की मौत के बाद नागरिक अस्पताल में तनाव की स्थिति बन गई। बताया गया कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के समय मायके और ससुराल पक्ष के बीच अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में तीखी बहस होने पर अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। देर शाम तक मामला शांत नहीं होने पर प्रशासन ने स्थिति संभालने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!