Dark Mode
  • Thursday, 18 June 2026
पॉश कॉलोनी में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

पॉश कॉलोनी में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

माउंट कैलाश इलाके में छत पर मिला महिला का खून से लथपथ शव, पुलिस जांच जारी

दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के माउंट कैलाश इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक डॉक्टर मनीष गुप्ता पर अपनी घरेलू सहायिका मीना की हत्या करने का आरोप है। 45 वर्षीय मीना का खून से लथपथ शव एक इमारत की छत पर मिला।

पुलिस को सुबह 11:36 बजे सूचना मिली, जिसके बाद एसीपी कालकाजी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी डॉक्टर को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!