Dark Mode
  • Wednesday, 11 February 2026
समीक्षा के दौरान अमित शाह ने भरी हुंकार कहा अगले माह नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा देश

समीक्षा के दौरान अमित शाह ने भरी हुंकार कहा अगले माह नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा देश

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति पर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ-साथ केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक और सीआरपीएफ एनआईए, बीएसएफ व आईटीबीपी के महानिदेशक भी शामिल हुए। इसके अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों जैसे तेलंगाना झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र के गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक भी मौजूद रहे जहाँ केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!