Dark Mode
  • Tuesday, 17 September 2024
फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे कर फिर दुनिया में सबसे अमीर बने एलन मस्क

फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे कर फिर दुनिया में सबसे अमीर बने एलन मस्क

नई दिल्ली । टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट और ट्विटर टेकओवर करने के बाद एलन मस्क की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। संपत्ति के मामले में जिन मस्क के दूर-दूर तक कोई नहीं था, वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान से खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गए थे। टेस्ला के शेयरों में सिर्फ 2 महीनों में 90 फीसदी का उछाल आई है। इससे एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़कर उन्होंने इस स्थान पर एक बार फिर से कब्जा जमा लिया है।

इस साल की शुरुआत में एलन मस्क की संपत्ति 137 अरब डॉलर थी। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, सिर्फ 2 महीने में उनकी संपत्ति में 50 अरब डॉलर से अधिक का उछाल आया है। अब उनकी संपत्ति 187 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं, बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ इस साल 23.3 अरब डॉलर बढ़कर 185 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। तीसरे स्थान पर हैं ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस। उनकी संपत्ति 117 अरब डॉलर है। चौथे स्थान पर 114 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बिल गेट्स का स्थान है। वहीं, पांचवें स्थान पर वॉरेन बफे हैं, जिनकी संपत्ति 106 अरब डॉलर है।

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में इस साल 36 फीसदी का इजाफा हुआ है। टेस्ला इलेक्ट्रिक व्हीकल और होम सोलर बैटरीज बेचती है। मस्क स्पेस एक्स के भी सीईओ हैं। यह एक रॉकेट मैन्युफैक्चरर है। इसके अलावा मस्क की ट्विटर में भी अधिक हिस्सेदारी है। ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क काफी ज्यादा विवादों में भी रहे।

अडानी ग्रुप के चेयरमैन दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में फिसलते ही जा रहे हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार दो माह में उनकी संपत्ति में 82.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इससे उनकी संपत्ति 37.7 अरब डॉलर रह गई है और वे अमीरों की लिस्ट में फिसलकर 32 वें स्थान पर आ गए हैं। 24 जनवरी को यूएस शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयर औंधे मुंह गिर रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!