Dark Mode
  • Saturday, 24 October 2026
डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी का भंडाफोड़

डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी का भंडाफोड़

दिल्ली की उत्तर-पश्चिम जिला साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा करते हुए बैंक मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिहाड़ी मजदूरों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके पहचान दस्तावेज हासिल करते थे और उनके नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे। इन म्यूल खातों के जरिए साइबर ठगी की करोड़ों रुपये की रकम मंगाई जाती थी और फिर उसे क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर आगे ट्रांसफर किया जाता था। पुलिस की शुरुआती जांच में दो बैंक शाखाओं के भीतर सैंतीस ऐसे संदिग्ध खातों का पता चला है, जो देश भर की विभिन्न साइबर शिकायतों से जुड़े हुए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!