टाटा संस में दिख रही है गुटबाजी, रतन टाटा के बनाए नियमों का नहीं हो रहा पालन
नई दिल्ली। टाटा समूह का विवाद पिछले कुछ समय से खुलकर सामने आ गया है। अब टाटा संस के नामांकित निदेशक और टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी व उपाध्यक्ष और रतन टाटा के करीबी रहे विजय सिंह ने अंदरखाने चल रहे विरोध को लेकर बड़ा खुलासा किया है। विजय सिंह ने कहा कि टाटा समूह के भीतर हाल में हुए मतदान की वजह से 180 अरब डॉलर के टाटा समहू में दो गुट बन गए। टाटा ट्रस्ट के 4 ट्रस्टियों ने साथ मिलकर विजय सिंह की पुनर्नियुक्ति का विरोध किया था। इस विरोध की अगुवाई एसपी समहू के मेहली मिस्त्री ने की थी और उनके साथ 3 और शीर्ष अधिकारी थे। टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस की 66 फीसदी हिस्सेदारी है। जाहिर है कि इसमें शामिल होने वाले ट्रस्टियों के पास कंपनी की असली ताकत होती है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!