Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
फराह और कुनिका ने किया जीवन के अनुभवों को सांझा

फराह और कुनिका ने किया जीवन के अनुभवों को सांझा

मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर एवं कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेत्री कुनिका सदानंद के बीच हुई एक बातचीत इन दिनों चर्चा में है। फराह खान हाल ही में कुनिका सदानंद के घर पहुंचीं, जहां दोनों के बीच रिश्तों, आदतों और जीवन के अनुभवों को लेकर खुलकर बात हुई। बातचीत के दौरान माहौल हल्का-फुल्का भी रहा और भावनात्मक भी, जब फराह ने हंसते हुए कुनिका को सलाह दी कि अब शायद उन्हें नया बॉयफ्रेंड ढूंढ लेने का वक्त आ गया है। इस मजाक की शुरुआत उस समय हुई, जब कुनिका ने ‘बिग बॉस 19’ से जुड़ा एक पुराना किस्सा याद किया। उन्होंने बताया कि शो के दौरान फराह खान ने उनके व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए उन्हें कंट्रोल फ्रीक कहा था। कुनिका ने स्वीकार किया कि उस वक्त यह बात उन्हें बहुत बुरी लगी थी और वह अंदर से टूट गई थीं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!