प्रशंसकों के दिलों में अब भी छाये हुए हैं फेडरर
न्यूपोर्ट स्विटजरलैंड के दिग्जज टेनिस स्टार रोजर फेडरर संन्यास के बाद भी प्रशंसकों के दिलों में छाये हुए हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ़ फेम में शामिल करने के समारोह की सभी टिकटें कुछ ही मिनटों में बिक गयी हैं। इसके बाद आयोजकों ने आउटडोर पार्टी के लिए अलग से टिकट जारी किए पर वे भी एकदम से बिक गये। ऐसे आयोजकों ने प्रशंसकों से माफ मांगते हुए कहा है कि उनकी क्षमता सीमित है और वह अधिक टिकट जारी नहीं कर सकते हैं।आयोजक हॉल ऑफ़ फेम ने सोशल मीडिया पर कहा आयोजन स्थल छोटा होने के कारण हमारी क्षमता सीमित है। आयोजकों के अनुसार उन्हें पहले से ही इस बात का अंदाज़ा था कि फेडरर को लेकर काफी उत्साह होगा, इस कारण अघिक से अधिक टिक जारी करने का प्रयास किया गया था। फेडरर को 29 अगस्त को प्रसारक मैरी कैरिलो के साथ हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि हॉल में होने वाले मुख्य समारोह के लिए 900 टिकटों के अलावा हॉल अपने 3,600 सीटों वाले स्टेडियम को एक विशेष कार्यक्रम के लिए खोलेगा। इसके बावजूद हॉल की प्रवक्ता मेगन एर्ब्स ने कहा कि 4,500 टिकट दो मिनट के अंदर ही बिक गए।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!