Dark Mode
  • Tuesday, 07 April 2026
भीषण आग में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, 5 बुरी तरह झुलसे

भीषण आग में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, 5 बुरी तरह झुलसे

मुजफ्फरपुर। जिले के मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र के एक घर में दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। यहां एक मकान में आग लगने की वजह से एक ही परिवार के 10 लोग झुलस गए। पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल हैं। अग्निकांड में मृतकों में पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी होगी। घर में इलेक्ट्रिक वायरिंग से चिंगारी निकलने के बाद आग फैलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में मातम पसरा हुआ है, और प्रशासन ने राहत और सहायता के लिए टीम तैनात कर दी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!