
सीएम नीतीश पर हमलावर हैं पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह राजद ने भेजा कारण बताओ नोटिस
पटना । बिहार की राजनीति में लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। राजद और जदयू नेताओं के बीच जवाबी जंग जारी है। हाल के दिनों में राजद के नेताओं की ओर से जिस तरीके के बयान दिए गए हैं उससे जदयू भी आक्रामक हो गई है। राजद कोटे से बिहार सरकार में मंत्री रहे सुधाकर सिंह नीतीश सरकार पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। उसके बाद सुधाकर सिंह को अपने पद इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद भी सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर हमले बंद नहीं किए। सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को शिखंडी बताया तो राजद ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
राजद ने 15 दिनों के भीतर सुधाकर सिंह से जवाब देने को कहा है। यह नोटिस राजद और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तरफ से जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि विधायक सुधाकर सिंह ने गठबंधन धर्म का उल्लंघन करते हुए आपत्तिजनक बयान देकर पार्टी के बड़े वर्ग को आहत किया है। माना जा रहा है कि कहीं न कहीं नितेश कुमार की चुप्पी से राजद बैकफुट पर आ गई है। बिहार की राजनीति में एक बार फिर से नीतीश कुमार को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई हैं। यही कारण है कि राजद की ओर से इन मौके पर सुधाकर सिंह को नोटिस जारी किया गया है।
दूसरी ओर सुधाकर सिंह का नीतीश कुमार पर हमला जारी है। एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने बड़ा आरोप लगाया है। सुधाकर सिंह ने कहा कि लोग कहते हैं बिहार में शराब ज़हरीली है लेकिन सबको पता है ज़हरीली शराब की होम डिलीवरी की जा रही लेकिन सरकार किसानों की खेती के लिए बीज और खाद होम डिलीवर नहीं कर सकती?
उन्होंने कहा कि राज्य में एक ऑनलाइन एक एप नहीं चल पा रहा है और आप (नीतीश कुमार) कह रहे हैं कि बिहार को बदल देंगे। आप बिहार के खेतों को बदल देंगे नहीं आप झूठ बोल रहे हैं। आप कह कुछ रहे हैं और कर कुछ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सुधाकर सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह के बेटे हैं। जगदानंद सिंह को लालू यादव का बेहद करीबी माना जाता है।

News Editor
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!