Dark Mode
  • Friday, 23 October 2026
एमसीडी सदन में पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई

एमसीडी सदन में पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की बैठक में पार्षदों की विकास निधि को बढ़ाने की मांग को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने फंड को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने की पुरजोर मांग की और महापौर के आसन के पास पहुंचकर कड़ा विरोध जताया। इसके बाद वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा के दौरान भाजपा और आप पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई की नौबत आ गई। आरोप है कि इस दौरान माइक तोड़े गए और पानी तथा फाइलें फेंकी गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने अनुशासन समिति को इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!